
हिजाब विवाद को लेकर हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज का बडा टवीट
कहा जिन पुरुषों का मन मचलता था, उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा के गृहमंत्री व गब्बर के नाम से मशहूर अनिल विज ने आज कर्नाटक के हिजाब विवाद पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बडा टवीट करते हुए कहा है कि जिन पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओं को हिजाब से मुक्ति दें. उन्होंने ट्वीट किया, ‘जिन पुरुषों का महिलाओ को देखकर मन मचलता था, उन्होंने ही महिलाओं को हिजाब डालने के लिए मजबूर किया . आवश्यकता तो अपने मन को मजबूत करने की थी, परंतु सजा महिलाओं को दी गई. उनको सिर से लेकर पांव तक डाक दिया. यह सरासर नाइंसाफी है . पुरुष अपना मन मजबूत करें और महिलाओ को हिजाब से मुक्ति दें.’























