
आज हिमाचल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री ऊना जिले में देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे और विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
नौ दिनों के अंदर हिमाचल प्रदेश का उनका यह दूसरा दौरा है। इससे पहले प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहे थे।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ऊना में अंब अंदौरा से नई दिल्ली तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।





















