
वंदे भारत की आज पंजाब, हरियाणा व हिमाचल को मिलेगी बडी सौगात
अब दिल्ली से चंडीगढ़ महज 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचें
पीएम मोदी आज दिखायेगें हरी झंडी
चंडीगढ़, 13 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) अब चंडीगढ से दिल्ली तक महज 2 घंटे 50 मिनट का समय लगा करेगा क्योकि रेल मंत्रालय ने वंदे भारत की सौगात हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए दी है। जिससे आमजन को काफी फायदा होगा। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (दिल्ली से ऊना) को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के लिए बतां दे कि दिल्ली से ऊना तक जाने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ में स्वागत किया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आज सुबह ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झंडी के बाद यह ट्रेन ऊना से सुबह साढ़े नौ बजे चलेगी, जो आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ और अंबाला होते हुए नई दिल्ली साढ़े तीन बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल तमाम कैबिनेट मंत्रियों के साथ चंडीगढ़ से अंबाला तक यात्रा करेंगे। श्री मनोहर लाल ने इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऊना से दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी सौगात होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सफर को आरामदायक तो बनाएगी ही, साथ ही दूरी को भी कम करेगी। वंदे भारत में दिल्ली से चंडीगढ़ करीब तीन घंटे में पहुंचा जा सकेगा। नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई हैं। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। यह भारत की चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी जो तीन अन्य ट्रेन चल रहे हैं, वे अहमदाबाद-मुंबई, नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है।





















