
वंदे भारत की बडी सौगात : अब दिल्ली से चंडीगढ़ महज 2 घंटे 50 मिनट में पहुंचें
पीएम मोदी कल दिखायेगें हरी झंडी
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) अब चंडीगढ से दिल्ली तक महज 2 घंटे 50 मिनट का समय लगा करेगा क्योकि रेल मंत्रालय ने वंदे भारत की सौगात हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए दी है। जिससे आमजन को काफी फायदा होगा। 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (दिल्ली से ऊना) को पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में हरी झंडी दिखाएंगे। जानकारी के लिए बतां दे कि दिल्ली से ऊना तक जाने वाली इस वंदे भारत ट्रेन का चंडीगढ़ में स्वागत किया जाएगा।























