
चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र संघ चुनाव को लेकर पूरा माहौल
आज भरे जाएंगे नॉमिनेशन
चंडीगढ़ पुलिस ने पीयू और शहर के कालेजों में सख्ती
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता )पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में छात्र संघ चुनाव के लिए आज नॉमिनेशन भरे जाएंगे। 18 अक्तूबर को चुनाव होने हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-14 स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र संघ चुनाव को लेकर पूरा माहौल बना हुआ है।
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस के तीनों गेट समेत स्टूडेंट सेंटर और अलग-अलग विभाग के बाहर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया है। बुधवार को पीयू कैंपस में पुलिस व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसएसपी कुलदीप सिंह चहल पहुंचे। एसएसपी चहल ने अचानक पीयू के गेट नंबर एक से एंट्री की। इसके बाद वहां तैनात अधिकारियों को एसएसपी के आने की सूचना मिली और पुलिसकर्मियों में भी हलचल मच गई। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने पीयू और शहर के कालेजों में सख्ती बढ़ा दी है। 18 अक्टूबर को मतदान होना है।























