हिमाचल में इस मौसम की पहली बर्फबारी
सफेद चादर में लिपटे पहाड़
शिमला, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता )। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई हैऔर लगातार बारिश होने के कारण वहां ठंढ़ का प्रकोप बढ़ गया है। काजा के जनसंपर्क अधिकारी के प्रवक्ता अजय बेन्याल ने दी। श्री बेन्याल के अनुसार स्पीति उपमंडल के लोसर और छचिम गांव में इस मौसम की पहली अच्छी बर्फबारी हुई और लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा जिले के अन्य इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई और वहां काले बादल छाए हुए हैं।
























