
आदमपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने भरा नामांकन
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता )आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान ओपी धनखड ने कहा कि भव्य बिश्नोई आदमपुर से भारी मतों से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जेजेपी बीजेपी आदमपुर का चुनाव मिलकर लड़ रहे है। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरी व भव्य की जन्म भूमि आदमपुर है। गांव के बच्चे भी विदेशों में पढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि किसी से कोई नाराजगी नहीं है।























