
पढिये वायरल पोस्ट मे क्या लिखा
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) बडी खबर सामने आ रही है कि गांव रसूलपुर में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करने वाले गुरजंट सिंह जंटा की कल दोपहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी वहीं अब इस हत्या की जिम्मेदारी कनाडा में रहते गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा ने ली है। उसने इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की है।
बता दें कि बीती मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे हुई घटना में युवक के एक दर्जन से अधिक गोलियां दागी गई, जिसके कारण उसने मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची थाना सदर तरनतारन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। वहीं मृतक की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा (28) पुत्र अजायब सिंह निवासी गांव रसूलपुर के तौर पर हुई है।























