
सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामला: गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई को आज किया जायेगा कोर्ट मे पेश
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 12 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला कत्म केस के मास्टरमाइंड व खूंखार गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई को आज जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जिसे लेकर जिले की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये है। लारैंस की कोर्ट में पेशी को लेकर कोर्ट कांपलैक्स के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
जानकार सूत्रों के हवाले से खबर है कि लारैंस बिश्नोई को आज जालंधर पुलिस लुधियाना से लेकर आएगी और जालंधर कोर्ट में पेश किया जाएगा। शहर के 5 नं. थाने में कोई पुराना मामला बताया जा रहा है जिसकी सुनवाई संबंधी लारैंस को आज जालंधर के कोर्ट में पेश किया जाएगा।























