
भारतीय गेंदबाजों का कहर
साउथ अफ्रीका 99 रन पर हुई ऑलआउट
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबले मे भारतीय गेंदबाज कहर बनकर बरसे और अफ्रीकी टीम को 100 रन का आंकडा भी नही छुने दिया और 99 रन पर ऑलआउट कर दिया।
भारतीय टीम के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पूरी अफ्रीकी टीम को 99 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट कुलदीप यादव ने लिए। वहीं, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट मिले।























