

एसवाईएल मुद्दे को लेकर पंजाब व हरियाणा सीएम करेगें अहम बैठक
एसवाईएल मुद्दे को लेकर होगी बैठक
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) एसवाईएल मुद्दे को लेकर पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्री आपस मे 14 अक्तूबर को अहम बैठक करेगें। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से कोई नुमाइंदा मौजूद नहीं रहेगा। दोनों सीएम आपस में बैठकर मसले का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर की शुरुआत में केंद्र सरकार से सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर से जुड़े वर्षों पुराने विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब और हरियाणा राज्यों के साथ बैठक करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि यह एक संवेदनशील मामला है और देश के व्यापक हित में इसे इस तरह नहीं छोड़ा जा सकता।






















