
महिला एशिया कप 2022: भारतीय टीम की जबरदस्त जीत
एकतरफा मुकाबले में थाइलैंड को दी मात
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) । महिला एशिया कप 2022 जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने स्नेह राणा (9/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में सोमवार को नौ विकेट से मात दी। थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में ऑलआउट होने से पहले केवल 37 रन बनाए। इस छोटे लक्ष्य को भारत ने छह ओवर में ही हासिल कर लिया।























