
भारत- साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला आज
भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारत- साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जायेगा। रांची में हारते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम घर में लगातार दूसरी सीरीज गंवाएगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत की धरती पर पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीती थी। भारतीय टीम 12 साल से अपने घर में दक्षिण अफ्रीका से वनडे सीरीज ने जीत सकी है।





















