
भारत व दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के बीच मैदान मे सांप ने मारी एंट्री
स्टेडियम में फैली दहशत
चंडीगढ़, 3 अक्तूबर (विश्ववार्ता) क्रिकेट मैच के बीच कई बार आपने आसमान में उड़ते पंछी , कुत्ते और बिल्लियों के मैदान में घुसने की घटनाएं देखी होगी लेकिन गुवाहाटी में भारत व साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मैच के दौरान जो हुआ, वो किसी की भी कल्पना से परे था. कुछ ऐसा, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं. इस मुकाबले के बीच मैदान में एक लंबे सांप ने एंट्री मारी जिस कारण स्टेडियम मे बैठे दर्शको के बीच भी दहशत व डर पैदा हो गया मैदान मे सांप आने के कारण मैच कुछ देर के लिए रोक देना पड़ा.कुछ देर बाद ग्राउंड स्टाफ ने सांप को हटाया फिर मुकाबला शुरू हुआ।























