
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत के पास आज सीरीज पर कब्जा करने का मौका
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। भारत ने पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। गुवाहाटी में होने वाले मुकाबले में जीत के साथ टीम इंडिया के पास सीरीज पर कब्जा करने का मौका है. टीम इंडिया ने इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को हराया है गुवाहाटी में टीम इंडिया की इन उम्मीदों पर पानी फिर सकता है, क्योंकि मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई गई है।























