
जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट से हुए बाहर
चंडीगढ़, 29 सितंबर (विश्ववार्ता) अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कमर की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं वह पीठ की समस्या के कारण वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि उनकी कोई सर्जरी नहीं होगी, लेकिन वह चार से छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बुमराह टीम के साथ तिरुवनन्तपुरम गए थे, लेकिन वहां एक दिन अभ्यास करने के बाद बेंगलुरु चले गए।





















