महिला क्रिकेट: भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को हराया
3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
भारतीय टीम ने झूलन को दी विदाई
चंडीगढ,24 सिंतबर (विश्ववार्ता)लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 16 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से कब्जा जमा लिया।यह पहली बार है जब भारत ने इंग्लैंड में किसी सीरीज में क्लीन स्वीप किया है।भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का यह अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने तीन पारियों में ही 221 रन जमा दिए। उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया।