
आखिरी मैच में हारे रोजर फेडरर, टेनिस से लिया संन्यास
चंडीगढ, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता) दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शुक्रवार को अपने करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के साथ टेनिस से संन्यास ले लिया। इस अंतिम टूर्नामेंट में फेडरर ने राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाई थी। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए इस मुकाबले में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से फेडरर को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद रोजर फेडरर काफी भावुक दिखाई दिए। उनकी आंखों में आंसुओं की झलक नजर आ रही थी।





















