
भारत और ऑस्ट्रेलिया दूसरा टी20 मैच आज
भारत के लिए करो या मरो वाला मुकाबला
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच आज नागपुर में खेला जाएगा. भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना जरूरी है. मोहाली में खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
रोहित शर्मा दूसरे टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है. अनुभवी पेसर जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है जबकि उमेश यादव को बाहर किया जा सकता है. दूसरी ओर, स्पिनर युजवेंद्र चहल की जगह आर अश्विन को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.























