
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला टी20 मुकाबला मोहाली में
चंडीगढ, 20 सिंतबर (विश्ववार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (20 सितंबर) मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि वर्ल्ड कप में उनके साथ केएल राहुल ही पारी का आगाज करेंगे लेकिन यहां संभावना है कि उनके साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए उतरें. अपनी पिछली टी20 पारी में शतक जड़ने वाले कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है.























