
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान
चंडीगढ, 13 सिंतबर (विश्ववार्ता) ICC T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। सोमवार 12 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इस मेगा इवेंट के लिए टीम की घोषणा की। चयन समिति की बैठक सोमवार की दोपहर को हुई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे। मेन टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। शमी ने पिछले साल हुए टी20 वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट के सबसे छाेटे फॉर्मेट में एक भी मैच नहीं खेला है। उन्हें और दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए खिलाडी:-
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबाय खिलाडी: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।





















