
आज भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप में सुपर-4 का खेला जायेगा मुकाबला
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) . एशिया कप में सुपर-4 का तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। आज शाम को भारत और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी। इससे पहले यह जानना भी जरूरी है कि दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले में किसका पलड़ा भारी रहा है। इतना ही नहीं एशिया कप के पहले के संस्करणों में दोनों एशियाई दिग्गजों के बीच 3 बार रोमांचक मुकाबले हो चुके हैं। जिसमें 2 बार श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। जबकि 1 बार भारत जीत पाया है। इससे पहले 2011 के विश्वकप फाइनल में भी दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जिसमें भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी।























