
एशिया कप के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका
रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर, इस खिलाड़ी को मिला मौका
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता) यूएई में एशिया कप खेल रही टीम इंडिया को टूर्नामेंट के बीच में ही तगड़ा झटका लगा है एशिया ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ जडेजा टीम का हिस्सा थे। वहीं, अक्षर पटेल रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर UAE गए हुए थे।





















