भारत VS हांगकांग मुकाबला आज
चंडीगढ 31 अगस्त ( विश्ववार्ता) एशिया कप 2022 के चौथे मुकाबले में बुधवार को भारत और हांगकांग की टीम आमने-सामने होगी। भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीता था और अब उसकी निगाहें लगातार दूसरा मैच जीतकर सुपर 4 स्टेज में पहुंचने पर है। वहीं क्वॉलीफायर जीतकर आई हांगकांग की टीम अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। दोनों टीमें ग्रुप ए का हिस्सा हैं और टी20 फॉर्मेट में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलती नजर आएंगी।