भारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में मुकाबले में हराया
युवा शेरों ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
भारत को अंतिम ओवर में मिली रोमांचक जीत
भारत ने की पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज हरारे के स्पोर्ट्स क्लब में तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में हरा दिया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को भी 13 रन से जीतकर जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप कर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. टीम इंडिया की जिम्बाब्वे पर लगातार 15वीं जीत है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 8 विकेट खोकर 289 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 276 रन पर ही ढेर हो गई.
सीरीज में 3-0 की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 62 मैच खेले हैं और उन्हें 54 मुकाबलों में जीत मिली है। इस जीत के साथ भारत ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में 54 जीत हासिल कर ली है।























