
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मुकाबला आज
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोट्र्स क्लब में तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। केएल राहुल ने पहली बार अपनी कप्तानी में कोई सीरीज जीती है. अब वो चाहेंगे कि जिम्बाब्वे को उन्हीं के घर पर क्लीन स्वीप करें.भारत अगर तीसरा मैच जीत जीत लेता है वो पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगा. पाकिस्तान की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सर्वाधिक 54 वनडे जीते हैं. भारत इस मामले में 53 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है





















