
भारत ने दूसरे वनडे मैच मे जिम्बाब्वे को हराकर किया सीरिज पर कब्जा
चंडीगढ, 21 अगस्त (विश्ववार्ता)टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय टीम ने 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को 38.1 ओवर में सिर्फ 161 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया था। शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके बाद टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा (43) रन बनाए। वहीं, धवन और शुभमन गिल के बल्ले से भी 33-33 रन निकले। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट ल्यूक जॉन्गवे ने लिए।





















