
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे वनडे मैच मे जिम्बाब्बे की आधी से ज्यादा टीम लौटी पेवेलियन
स्कोरबोर्ड पर टंगे है मात्र इतने रन
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोट्र्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शॉन विलियम्स और रायन बर्ल क्रीज पर मौजूद हैं। 28 ओवर के बाद जिम्बाब्बे की आधी से ज्यादा टीम पेवेलियन लौट चुकी है और स्कोर 107/6 है। भारत के लिए पहला विकेट तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने लिया। उन्होंने ताकुडवनाशे काइटानो को 7 रन बनाने के बाद पवेलियन भेजा।






















