कोलकाता नाइटराइडर्स को मिला नया हेड कोच
चंडीगढ, 18 अगस्त (विश्ववार्ता)भारत के प्रतिष्ठित घरेलू कोच चंद्रकांत पंडित को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। ब्रैंडन मैक्कुलम के इस पद से इस्तीफा देने के बाद से ही इस जिम्मेदारी को कौन संभालेगा इस पर लगातार चर्चा हो रही थी। भारतीय दिग्गज चंद्रकांत पंडित को इस टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। अगले सीजन में कप्तान श्रेयस अय्यर की यह टीम अब नए कोच के साथ नई रणनीति लेकर मैदान पर नजर आएगी।






















