
कॉमनवेल्थ गेम्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया ब्रांन्ज पर कब्जा
नई दिल्ली. भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इस मुकाबले में भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती थी। मुकाबले के 29वें मिनट में भारत ने पहला गोल किया । भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूटआउट में 2-1 पराजित किया. भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में ओवरऑल यह तीसरा पदक है यह गोल सलीमा टेटे ने किया। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से आगे था।






















