
पंजाब के मरीज अब पीजीआई में नहीं ले सकेंगे आयुष्मान भारत योजना का लाभ
पढ़ें क्यों पीजीआई ने रोका पंजाब के मरीजों का इलाज
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्ता) पीजीआई में इलाज करा रहे पंजाब के मरीजों को बड़ा झटका लगा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत कई गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे मरीज अब चंडीगढ़ में इस योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे। सेक्टर-32 के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी संस्था पीजीआई ने भी पंजाब के मरीजों को इस योजना का लाभ देना बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पीजीआई पर पंजाब सरकार का कई करोड़ रुपये बकाया है. जिसका भुगतान न करने पर पीजीआई ने 1 अगस्त से पंजाब के मरीजों का इलाज बंद कर दिया है। इसे लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वंडिग ने भी सरकार पर निशाना साधा है.
.@BhagwantMann Sahab. Is this the Health Model you are trying to impose on us? Now even PGI Chandigarh has started refusing treatment to our patients as @AAPPunjab govt has failed to clear dues. Or is it deliberate so that patients are forced to go to private hospitals? pic.twitter.com/hX41626RUw
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) August 3, 2022






















