
भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 2-1 की बनाई बढत
चंडीगढ़, 3 अगस्त ( विश्व वार्ता)भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव (76 रन, 44 गेदों में तूफानी हाफ सेंचुरी के दम पर वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। विंडीज टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 165 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारत ने 19 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। उसके लिए सूर्यकुमार यादव के अलावा ऋषभ पंत ने नाबाद 33 और श्रेयस अय्यर ने 24 रनों की उपयोगी पारी खेली। इस तरह भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है।





















