
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने लॉन बॉल्स में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास
चंडीगढ़, 3 अगस्त (विश्ववार्र्ता)भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक स्वर्ण जीतकर एक ‘गुमनाम’ से खेल को रातोंरात देश में लोकप्रिय बना दिया तो पुरूष टेबल टेनिस टीम ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा । भारत की लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकंड), नयनमोनी सैकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्लिप) की चौकड़ी ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 17 . 10 से हराया ।प्रतियोगिता की महिला फोर स्पर्धा में भारत पहली बार उतरा था ।





















