
आईसीसी ने महिला विश्व कप को लेकर किया बडा एलान
भारत करेगा महिला विश्व कप की मेजबानी
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी भारत करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा भी कर दी है। भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।
भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। भारत ने बर्मिंघम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई। बैठक में पांच साल का भविष्य दौरा कार्यक्रम तय किया गया। महिलाओं का टी-20 विश्वकप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में होगा। पहली महिला टी-20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी।






















