सुनील गावस्कर को आज बड़ा सम्मान
पढिये गावस्कर ने क्या कहा
चंडीगढ़, 23 जुलाई ( विश्व वार्ता) इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट को एक बड़ा सम्मान मिला है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर इंग्लैंड के स्टेडियम का नाम रखा जाएगा। आज इंग्लैंड के लीसेस्टर में एक क्रिकेट मैदान का नाम सुनील गावस्कर के नाम पर रखा जाएगा. 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य गावस्कर भारत के पहले ऐसे क्रिकेटर होंगे, जिनके नाम पर इंग्लैंड में स्टेडियम होगा.
सुनील गावस्कर ने कहा, ‘मैं बेहद खुशी और खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि लीसेस्टर के मैदान का नाम मेरे नाम पर होगा. लीसेस्टर एक ऐसा शहर है, जहां इस खेल को बड़ी तादाद में फैन्स पसंद करते हैं. खासतौर से भारतीय क्रिकेट को और इसलिए यह सचमुच एक बड़ा सम्मान है.






















