सीरीज में बनाई बढ़त
जानिये आखिरी ओवर का रोमांच
चंडीगढ़, 23 जुलाई ( विश्व वार्ता) शुभमन गिल और शिखर धवन की शतकीय साझेदारी के बाद अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर भारत ने आखिरी गेंद तक खिंचे बेहद रोमांचक पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को तीन रन से हरा दिया ।गिल के 64 और कप्तान धवन के 97 रन की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 308 रन बनाये । जवाब में कैरेबियाई टीम ने 50 ओवर में छह विकेट पर 305 रन बनाये । आखिरी ओवर में उसे जीत के लिये 15 रन की जरूरत थी लेकिन वह तीन रन से चूक गई ।
वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, लेकिन वह 11 रन ही बना पाई। रोमारियो शेफर्ड (39) और अकील हुसैन (33) ने नाबाद साझेदारी कर विंडीज को जिताने की भरपूर कोशिश की, लेकिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा नहीं होने दिया।