
चंडीगढ़ में झमाझम बारिश के बाद खोलने पड़े सुखना लेक के फ्लड गेट
पंचकूला और मोहाली प्रशाासन को अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 17 जुलाई ( विश्व वार्ता)चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में देर रात से लगाातर बारिश हुई। तेज बरसात की वजह से सुखना लेक में जलस्तर बढ़ गया और फ्लड गेट खोलने पड़े।
हालांकि स्थिति खतरनाक स्तर पर नहीं पहुंची थी, इसलिए गेट को लगभग 8 इंच ही खोला गया। सुखना के कुल 3 फ्लड गेट हैं।पंचकूला और मोहाली प्रशासन को सुखना के जलस्तर को देखते हुए अलर्ट जारी किया जा चुका है। सुखना चौक से लेक का पानी घग्गर तक जाता है। बीच में बलटाना भी आता है। ऐसे में बलटाना की स्थिति मानसून में संवेदनशील हो जाती है। अगस्त, 2020 में जब बलटाना में जब भारी जलभराव की स्थिति हो गई थी तो 2 गेट खोले गए थे।























