
बंठिडा में शरारती तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी
कांग्रेस ने ‘आप’ सरकार की कडी निंदा
चंडीगढ़, 17 जुलाई ( विश्व वार्ता): बठिंडा की रामा मंडी के एक पार्क में कुछ अज्ञात लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया। तोडफ़ोड़ की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। इस घटना के बाद शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार सिंगला ने आरोप लगाया है कि राज्य में आप की सरकार बनने के बाद जहां आपराधिक मामलों में इजाफा हुआ है, वहां पुलिस प्रशासन और सरकार में कोई डर नहीं है.रामा मंडी थाना प्रभारी हरजोत सिंह ने बताया कि अज्ञात पर धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।























