
लद्दाख सीमा विवाद पर आज भारत-चीन के बीच अहम बैठक
चंडीगढ़, 17 जुलाई ( विश्व वार्ता): लद्दाख में चल रहे तनाव पर भारत-चीन के बीच 16वें राउंड की बातचीत होगी। उम्मीद है कि भारत डेपसांग और डेमचोक में मुद्दों के समाधान के अलावा शेष सभी फ्रिक्शन पॉइंट्स पर जल्द से जल्द सैनिकों को हटाने के लिए दबाव डालेगा।























