
पंजाब समेत इन 5 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़, 16 जुलाई ( विश्व वार्ता) महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश के बाद अब उत्तर भारत पर बादल बरसने को तैयार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है.उत्तर प्रदेश में इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश होगी। इसके बाद बारिश और तेज होगी। मौसम विभाग ने हिमाचल में 16 जुलाई को, राजस्थान में 17 जुलाई को, पंजाब और हरियाणा में 19 जुलाई तक, उत्तराखंड में 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है।






















