

यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी
चंडीगढ़, 16 जुलाई ( विश्व वार्ता) आम आदमी पार्टी ने फैसला कर लिया है कि वह आगामी राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के साक्षा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अपना समर्थन देगी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने घोषणा करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू के प्रति हमारा आदर है, लेकिन हम समर्थन यशवंत सिन्हा का करेंगे।






















