केरल बना देश का पहला राज्य जिसके पास अब खुद का इंटरनेट
तिरुवनंतपुरम. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि केरल अब अपनी इंटरनेट सेवा वाला देश का पहला और एकमात्र राज्य बन गया है. दूरसंचार विभाग से इंटरनेट सेवा प्रदाता (आईएसपी) लाइसेंस प्राप्त करने के बाद, राज्य में सभी के लिए इंटरनेट को सुलभ बनाने के लिए सरकार की एक महत्वाकांक्षी आईटी अवसंरचना परियोजना केरल फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क लिमिटेड के मद्देनजर यह घोषणा हुई.























