
राजधानी दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरी
नई दिल्ली.15 जुलाई ( विश्व वार्ता) राजधानी के अलीपुर में बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक गोदाम की दीवार अचानक गिर गई. दीवार के नीचे दब जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हो गए. फिलहाल मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है और आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं.





















