
पंजाब पुलिस की नशा तस्कारो के खिलाफ बडी कार्रवाई
गुजरात के बाद अब इस राज्य की बंदरगाह से पकडी करोड़ों रुपये की हेरोइन
पूरी खबर पढ़ें
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान नाहवा शेवा पोर्ट से 73 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बता दें कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने गुजरात एटीएस की मदद से खुफिया जानकारी के आधार पर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 77 किलो हेरोइन बरामद की थी.
उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों की मदद से पिछले एक सप्ताह के दौरान संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में कुल 148 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।





















