चंडीगढ़, 14 जुलाई ( विश्व वार्ता) भगवान महादेव का प्रिय माने जाने वाला सावन का महीना आज से शुरू हो गया है और इसके साथ कांवड़ यात्रा भी शुरू हो रही है. राज्य में इसको लेकर डीजीपी मुख्यालय की ओर से सुरक्षा अलर्ट भी जारी किया गया है राज्य सरकार के आदेश के बाद तीन प्रमुख मार्गों पर हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी.