UK के प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक
लंदन। भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे आगे हैं। पहले राउंड में उन्हें सबसे अधिक वोट (88) मिले हैं। कंजरवेटिव पार्टी के नेता और यूके के प्रधानमंत्री के रूप में बोरिस जॉनसन के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए राउंड 1 की वोटिंग हुई। इसके बाद दो उम्मीदवारों का पीएम पद की रेस से सफाया हो गया।