
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘आई2यू2′ समूह की डिजिटल माध्यम से आयोजित होने वाली पहली बैठक में हिस्सा लेंगे. इस बैठक में पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, इजराइल के प्रधानमंत्री यायर लापिड, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान भी मौजूद रहेंगे. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत, इजराइल, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सदस्यता वाले ‘आई2यू2’ समूह की डिजिटल माध्यम से पहली बैठक 14 जुलाई को होगी























