
केंद्र की मोदी सरकार का बड़ा ऐलान
जुलाई की इस तारिख से मुफ्त में लगेगी कोरोना की बूस्टर डोज़
चंडीगढ़, 13 जुलाई ( विश्व वार्ता) केंद्र की मोदी सरकर ने बड़ा फैसला लेते हुए अब कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को सभी के लिए नि:शुल्क कर दिया है। सरकार ने बूस्टर डोज को 18 वर्ष से ऊपर वालों के लिए मुफ्त कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक बूस्टर डोज का ये अभियान चलाया जाएगा। बता दें कि इस वक़्त देश में 199 करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं।






















