
श्रीलंका के पीएम कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा
राष्ट्रीय चैनल का प्रसारण बंद
कोलंबो। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के देश छोड़कर भागने के बाद श्रीलंका में प्रदर्शन तेज हो गया है। पीएम आवास, संसद भवन पर धावा बोलने के बाद उग्र भीड़ सरकारी न्यूज चैनल के दफ्तर में भी घुस गई। श्रीलंका में राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन का प्रसारण बंद हो गया है।






















