
पंजाब सरकार पूर्व मंत्री पर शिकंजा कसने की तैयारी मे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एससी बच्चों की छात्रवृत्ति घोटाले की मंगवाई फाइलें
चंडीगढ़, 13 जुलाई (विश्ववार्र्ता): वन विभाग में भ्रष्टाचार के एक मामले में विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एससी छात्र छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़ी फाइलें मंगवा ली है. ज्ञात हो कि पिछली सरकार के दौरान एससी छात्रों की छात्रवृत्ति में घोटाले का मामला सामने आया था, इस संबंध में तत्कालीन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत से पूछताछ की गई थी.























